{"_id":"68c04c8f82ff5a14480c8ec5","slug":"190-kg-silver-jewellery-worth-rs-2-crore-seized-in-kabirdham-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: दो करोड़ रुपये कीमत के 190 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: दो करोड़ रुपये कीमत के 190 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दस्तावेज पेश करने में नाकाम रहा चालक
Tue, 09 Sep 2025 09:21 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 09 Sep 2025 09:21 PM IST
सार
वाहन व बरामद चांदी को थाना परिसर लाकर विधिवत तौल व जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में ज्वैलरी संचालक द्वारा चांदी का कुल वजन लगभग 190 किलोग्राम बताया गया है।
विज्ञापन
चांदी की तौल करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले की सहसपुर लोहारा पुलिस ने करीब दो करोड़ रुपये कीमत के 190 किलो चांदी के आभूषण जब्त किए हैं। इन जब्त आभूषण के दस्तावेज पेश करने में चालक नाकाम रहा है। ऐसे में पुलिस की पूछताछ जारी है। मिली जानकारी अनुसार एमसीपी (मोबाइल चेकिंग पाइंट) के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए गए। पूछताछ में चालक ने अपना नाम चंदन जैन निवासी दुर्ग बताया।
विज्ञापन
साथ ही कहा कि वह जेके ज्वैलर्स, गांधी चौक, दुर्ग का संचालक है। गाड़ी दुर्ग से कवर्धा आने की बात कही, लेकिन मौके पर किसी भी प्रकार के दस्तावेज अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका। वाहन व बरामद चांदी को थाना परिसर लाकर विधिवत तौल व जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में ज्वैलरी संचालक द्वारा चांदी का कुल वजन लगभग 190 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन