{"_id":"634a45673d7f9a43780a0111","slug":"judge-expelled-lawyer-from-bilaspur-family-court-provoking-advocates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कोर्ट से जज ने वकील को हाथ पकड़वाकर निकाला बाहर, भड़के अधिकवक्ताओं ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कोर्ट से जज ने वकील को हाथ पकड़वाकर निकाला बाहर, भड़के अधिकवक्ताओं ने की नारेबाजी
Sat, 15 Oct 2022 11:02 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:02 AM IST
सार
संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी ने बताया कि वह वकीलों के साथ शिकायत लेकर प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट के पास गए थे। उन्होंने माफी मांगी है। साथ ही कहा है कि वह पद से भी रिजाइन कर देंगे। अध्यक्ष वाजपेयी ने बताया कि इस मामले को लेकर जिस फोरम में जाना होगा, वे लोग जाएंगे।
विज्ञापन
बिलासपुर फैमिली कोर्ट के बाहर वकीलों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जज और वकीलों को लेकर विवाद हो गया है। फैमिली कोर्ट से जज ने एक वकील का सिपाही से हाथ पकड़ाकर बाहर निकलवा दिया। इसके बाद अधिवक्ता संघ भड़क गया। उन्होंने जज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और फैमिली कोर्ट के बाहर नारेबाजी करने लगे। वकीलों ने जज से माफी मांगने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। अधिवक्ताओं ने कहा कि वह मामले की शिकायत चीफ जस्टिस से करेंगे।
कोर्ट के आदेश पर भी नहीं दिया जा रहा था भरण-पोषण
जानकारी के मुताबिक, फैमिली कोर्ट में पति-पत्नी के बीच तलाक का एक मामला चल रहा है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान महिला की ओर से वकील दाऊ चंद्रवंशी पैरवी कर रहे थे। कोर्ट के आदेश पर भी महिला को पति से भरण पोषण की राशि नहीं दी जा रही थी। इस दौरान पति की ओर से वकील ने समझौता करने का प्रस्ताव रखा। कहा कि 6 लाख रुपए तत्काल ले ले। तब वकील दाऊ चंद्रवंशी ने कहा कि 6 लाख रुपए तो भरण पोषण का ही बकाया है। ऐसे में अतिरिक्त रकम देना चाहिए।
जज ने दूसरे कोर्ट में केस ट्रांसफर करने दी चेतावनी
इस दौरान दोनों पक्षों में सुलह नहीं होने पर फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद ने केस को दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने की चेतावनी दी। साथ ही कहा कि तलाक के लिए पति और पत्नी के बीच समझौता नहीं बन पा रहा है। इसलिए इसे दूसरे कोर्ट को भेजा जाएगा। इस पर अधिवक्ता दाऊ चंद्रवंशी ने उन्हें सुनवाई करने का आग्रह किया। आरोप है कि इससे नाराज जज ने सिपाही को बुलवा लिया हौर वकील का हाथ पकड़वा कर कोर्ट से बाहर निकलवा दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बोले-जज के खिलाफ लगातार शिकायतें
इसकी जानकारी वकील चंद्रवंशी ने जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद भड़के वकील फैमिली कोर्ट पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी ने कहा कि फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद के खिलाफ वकील लगातार शिकायत कर रहे थे। वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करना गंभीर मामला है। इसलिए आज अधिवक्तागण नाराज हो गए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। इस मामले की शिकायत हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से कर कार्रवाई की मांग करेंगे।