सेक्स सीडी: रायपुर पहुंचे पत्रकार विनोद वर्मा बोले- ये तो शुरुआत है, कई राज खुलने बाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्स सीडी मामले में यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को पुलिस रायपुर लेकर पहुंच गई है। गाजियाबाद स्थित आवास से शुक्रवार सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार विनोद वर्मा पर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी रखने और एक व्यक्ति को धमकी देने के आरोप हैं।
पढ़ें: पत्रकार विनोद वर्मा गिरफ्तारी मामलाः पुलिस की कार्रवाई में दिख रहा झोल, उठे कई सवाल
वहीं रायपुर पहुंचे विनोद ने कहा कि अभी बहुत सारी बातें सामने आना बाकी हैं, इस मामले से जुड़े कई राज अभी तक सामने नहीं आएं हैं। उन्होंने कहा कि यह सब समुद्र पर दिखने वाले बर्फीले पहाड़ की चोटी की तरह है।
This is just tip of the iceberg says journalist Vinod Verma (on 3day transit remand) as he is brought to Raipur Mana police station #CDRow pic.twitter.com/B8yDiBZfgr
— ANI (@ANI) October 28, 2017
बता दें कि कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस शुक्रवार शाम 4 बजे विनोद वर्मा को लेकर रायपुर रवाना हुई थी। शनिवार रात पुलिस टीम 11.30 बजे उन्हें लेकर छत्तीसगढ पहुंची। उन्हें रायपुर के माना थाने में रखा गया है। आपको बता दें कि गाजियाबाद कोर्ट ने विनोद को 30 अक्टूबर तक के लिए ट्रांजिट रिमांड पर भेजा है।
पढ़ें: पत्रकार विनोद वर्मा को कांग्रेस का समर्थन, की तत्काल रिहाई की मांग
गिरफ्तारी के बाद विनोद वर्मा ने कहा था कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। उनके पास बीजेपी के मंत्री राजेश मूणत की सेक्स सीडी है, जिसकी वजह से पुलिस उन्हें झूठे मामले में फंसाकर दबाव बनाना चाहती है। वर्मा ने मीडिया के सामने कहा था कि उन्होंने न ही किसी को धमकी दी और न ही ये सीडी उन्होंने तैयार करवाई है।
वहीं छत्तीसगढ़ पुलिस पर भी वरिष्ठ पत्रकार की गिरफ्तारी को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं, खासकर आधी रात को घर में घुसकर जिस तरह उन्हें गिरफ्तार किया गया उसकी काफी आलोचना हो रही है। सेक्स सीडी कांड मामले पर छत्तीसगढ़ सीएम रमन सिंंह ने कहा कि उन्होंने CBI को मामले की जांच करने के लिए रविवार को पत्र लिखा है।
I have written letter to CBI today to investigate the matter: Chhattisgarh CM on Chhattisgarh Min Rajesh Munat's alleged sex video issue pic.twitter.com/cFfjxKOvcc
— ANI (@ANI) October 29, 2017