फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Job News: Golden job opportunity for 10th pass youth, employment in private company of Raipur

Job News: दसवीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, रायपुर की निजी कंपनी में रोजगार, ऐसे करें संपर्क

Sat, 05 Apr 2025 05:44 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 05 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

Job News: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिले के 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। निजी कंपनी में मोटी सैलरी के साथ नौकरी मिल सकती है।
 

विज्ञापन
Job News: Golden job opportunity for 10th pass youth, employment in private company of Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। जिले के 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। निजी कंपनी में मोटी सैलरी के साथ नौकरी मिल सकती है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर की निजी कंपनी में फील्ड ऑपरेशन सुपरवाइजर के तहत डिप्लोमा ऑफ राइडर्स इन रैपीडो-फील्ड जॉब के लिए पांच युवाओं की जरूरत है। यह दसवीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि राजधानी रायपुर स्थित कलेक्टोरेट कार्यालय के सामने टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड में दसवीं पास युवाओं को रोजगार प्रदाय किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसमें कंपनी की ओर से हितग्राहियों को सुबह 10 बजे से शाम 07 बजे तक काम करना होगा और इसके लिए कंपनी 14 हजार रूपये मासिक वेतन देगी। इस काम के लिए हितग्राही के पास स्वयं का दो पहिया वाहन, ड्राईविंग लायसेंस और हेलमेट होना अनिवार्य है। जिले के ऐसे इच्छुक युवक जो टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड, रायपुर के माध्यम से रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, वे  सात अप्रैल से 10 अप्रैल तक अपने समस्त दस्तावेज के साथ जिला कौशल विकास प्राधिकरण, प्रथम तल, जिला पंचायत धमतरी में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed