{"_id":"65e0540ffe9ca39747048452","slug":"job-fair-on-march-4-in-raipur-golden-opportunity-for-youth-to-get-jobs-300-posts-on-recruitment-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: रायपुर में 4 मार्च को जॉब फेयर, कई विभाग में 300 पदों पर होगी भर्ती,जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर: रायपुर में 4 मार्च को जॉब फेयर, कई विभाग में 300 पदों पर होगी भर्ती,जानें
Thu, 29 Feb 2024 03:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:23 PM IST
सार
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। नौकरी की राह देख रहे युवाओं को चांस मिल सकता है। कई विभागों में 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकली गई है। चार मार्च को 11 बजे से जॉब फेयर आयोजित की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। नौकरी की राह देख रहे युवाओं को चांस मिल सकता है। कई विभागों में 300 से अधिक पदों पर भर्ती निकली गई है। चार मार्च को 11 बजे से जॉब फेयर आयोजित की गई। इच्छुक युवाओं के लिए जॉब फेयर में शामिल होकर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर दिया जा रहा है। आगामी चार मार्च को शासकीय नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक पटेल स्विच गेयर, हकशेड टेक्नोलॉजी, एल एंड टी फायनेशियल सर्विस, एनआईआईटी, युनिवर्सिटी और इनवेन्टिय साफ्टवेयर सॉल्यूशन्स प्रायवेट लिमिटेड की ओर से भर्ती की जाएगी
विज्ञापन
स्थानीय शिक्षित युवाओं को इसके लिए 12वीं से स्नातक और आईटीआई होना चाहिए। आवेदकों की भर्ती कंप्यूटर ऑपरेटर, डिसपेच बॉय, डिलीवरी बॉय, सेल्स एवं मार्केटिंग ऑफिसर, फंट लाइन मैनेजर, रिलेशनशीप मैनेजर, टेक्निशियन आदि के 300 से अधिक पदों के लिए भर्ती निकली गई है। इसमें 10 हजार से 40 हजार रुपये तक सैलरी दी जाएगी।
विज्ञापन
इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि और स्थल पर अपने बॉयोडाटा आधार कार्ड और शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता अनुभव प्रमाण-पत्रों की फोटो कॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इस संबंध मे अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।