{"_id":"628df8893c9c7616e92175bd","slug":"jhiram-ghati-attack-chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-said-bjp-government-obstructing-the-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: झीरम घाटी हमले की बरसी पर बोले सीएम बघेल, भाजपा सरकार जांच में डाल रही बाधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: झीरम घाटी हमले की बरसी पर बोले सीएम बघेल, भाजपा सरकार जांच में डाल रही बाधा
Wed, 25 May 2022 03:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 May 2022 03:07 PM IST
सार
25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सली हमला हुआ था। इसमें राज्य कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
भूपेश बघेल
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले की बरसी पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार इस हमले में हो रही जांच में बाधा डालने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
भूपेश बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हम पिछले दो सालों से झीरम घाटी हमले के पीछे राजनीतिक साजिश के तथ्यों को सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार इस मामले को हाईकोर्ट में ले जाकर राज्य पुलिस की जांच में बाधा डालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, इस मामले में एनआईए की जांच पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन
दरअसल, 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सली हमला हुआ था। इसमें राज्य कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत 32 लोगों की हत्या कर दी गई थी। यह हमला तब हुआ था, जब साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने थे।
विज्ञापन