फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jawaharlal Nehru responsible for Indo China conflict said MP CM Shivraj

शिवराज बोले- भारत-चीन विवाद के लिए पंडित नेहरू और कांग्रेस जिम्मेदार

Sun, 28 Jun 2020 07:50 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 28 Jun 2020 07:50 PM IST
विज्ञापन
Jawaharlal Nehru responsible for Indo China conflict said MP CM Shivraj
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

छत्तीसगढ़ की वर्चुअल जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-चीन विवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। वर्चुअल रैली में शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने देश की सेना का मनोबल गिराने का काम किया है। देश कभी इन्हें माफ नहीं करेगा। शिवराज ने आरोप लगाया कि भारत और चीन के बीच जारी सीमा संघर्ष के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन


शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों भूल गए क्या हिन्दी चीनी भाई-भाई का नारा लगाते कौन घूम रहा था? पंडित नेहरू नारे लगाते रहे और चीन देश में घुस गया था। शिवराज ने 1962 के दौरान की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा, 'संसद के एक सदस्य ने यह मुद्दा उठाया था (1962 में संसद में बोलते हुए युद्ध के दौरान भारतीय भूमि पर चीन का कब्जा) जिस पर नेहरू ने कहा था कि 'हमें उस भूमि के टुकड़े के साथ क्या करेंगे, जहां घास भी नहीं उगती हैं।'
विज्ञापन


उस सांसद ने तब नेहरू के सिर पर इशारा किया और कहा कि आपके सिर पर कुछ नहीं उगता है, इसलिए इसे बेकार समझकर फेंक दिया जाना चाहिए? नेहरू के बयान से उनकी और कांग्रेस पार्टी की हमारी पवित्र भूमि के प्रति सोच का पता चलता है
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन ने गलवां में समझ लिया कि यह 1962 का नहीं 2020 का भारत है। मोदी ने कहा हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन कोई छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहीं। भारत के वीर सैनिकों ने चीन को जवाब दिया है। भारत माता के जवान बिना हथियार चीनी सैनिकों से भिड़ गए। कांग्रेस के नेता चीन के मामले में मिमियाने लगते थे। 

चीन के सामान की नहीं भारत के सम्मान की जरूरत है। भारत का सम्मान भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार ने बढ़ाया। पंडित जवाहरल लाल ने चीन को यूएन में स्थाई सदस्य बनाने की पैरवी की थी। एक वो दिन थे जब चीन पाकिस्तान हमें आंख दिखाते थे। पंडित नेहरू जी और कांग्रेस की सरकारों को पता ही नहीं चला कि चीन कब हमारी जमीन दबाले गया। आज हम पाकिस्तान में घुसकर आतंक को खत्म करते हैं, और चीन को सीमा पर रोकते हैं। 

उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि चीन ने राजीव गांधी फॉउंडेशन को डोनेशन क्यों दिया? राहुल गांधी जी आधी रात को चुपके-चुपके चीनी दूतावास में किससे मिलने गए थे? 

कमलनाथ भी चीन के मित्रः शिवराज

शिवराज ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने यूपीए सरकार में मंत्री रहते हुए अपने फैसले चीन को फायदा पहुंचाया है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ भी चीन के मित्र हैं। जब वह वाणिज्य और उद्योग मंत्री थे, तो उन्होंने आयात शुल्क घटा दिया था, जिसने चीन को भारत में अपना माल डंप करने और हमारे देश को लूटने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed