फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jashpur Police arrested jharkhand janshkti morcha area commander and five other naxalite

CG: झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर समेत छह नक्सलियों गिरफ्तार, एके-47 समेत अन्य हथियार बरामद

Wed, 13 Mar 2024 08:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Mar 2024 08:12 PM IST
सार

जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि सहित अन्य साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जशपुर पुलिस के संयुक्त प्रयास से सरगना सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार, मैग्जीन, नक्सली ड्रेस और अन्य सामग्री बरामद की है। 
 

विज्ञापन
Jashpur Police arrested jharkhand janshkti morcha area commander and five other naxalite
एरिया कमांडर समेत छह नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ और झारखंड के सीमावर्ती गढ़वा और बलरामपुर जिलों में आतंक पैदा करने वाले नक्सली एरिया कमांडर को एके-47 जैसे घातक शस्त्र के साथ पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार करने में  बड़ी सफलता मिली है। ये सभी प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद से संबंधित हैं। सरगुजा आईजी सरगुजा अंकित गर्ग ने नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में कोई नक्सली घटना नहीं हुई है। झारखंड पुलिस के दबाव में एरिया कमांडर टुनेश अपने साथियों के साथ जशपुर जिले में छुपने आया था।

विज्ञापन


दरअसल, झारखंड पुलिस से सूचना प्राप्त हुई कि बलरामपुर एवं जशपुर क्षेत्र में टुनेश लकड़ा उर्फ रवि अपने अन्य साथियों के साथ छिपा हुआ है, उनके पास आधुनिक हथियार हैं। इस सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) एवं पुलिस अधीक्षक बलरामपुर डॉ. लाल उम्मेद सिंह (भा.पु.से.) को अवगत कराते हुये तत्काल टीम का गठन कर संयुक्त ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम का नेतृत्व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी  विनोद मण्डावी, उप निरीक्षक सुभाष कुजूर जिला बलरामपुर के द्वारा किया गया। टीम द्वारा जधपुर जिले के ग्राम करमा थाना नारायणपुर एवं कुनकुरी में दबिश देकर उक्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से एक एके-47, एक मैग्जीन जिंदा राउंड 90, एक चांपड़, नक्सली ड्रेस और अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन


पुलिस द्वारा ग्राम करमा थाना नारायणपुर जिला जशपुर से नक्सल सदस्य राम लकड़ा (40) निवासी गढ़िया थाना भण्डरिया (झारखंड), रंजीत महतो (30) निवासी ओरगी थाना विष्णुगढ़ (झारखंड) एवं  हेरमन कुमार गन्नुम निवासी टिकैतबंध थाना मुण्डा चतरा (झारखंड) को संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है। वे करमा ग्राम में गुरवारू राम के मकान में किरायेदार के रूप में बीते एक सप्ताह से रह रहे थे। गुलाम शहजादा को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दबिश देकर कुनकुरी से जेजेएमपी सरगना टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को उसके साथी तब्सुम अहमद के साथ मोहम्मद सद्दाम के मकान में किराये पर निवासरत था, जहां से दोनों को संयुक्त टीम द्वारा घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तब्सुम अहमद चोरी के प्रकरण में जेल जा चुका है, जो कुनकुरी आजाद मोहल्ला में किराए का मकान लेकर रहता था।  तब्सुम अहमद इनके लगातार संपर्क में था एवं उसके द्वारा बलरामपुर क्षेत्र से टुनेश लकड़ा उर्फ रवि को वाहन से लाकर कुनकुरी में साथी के रूप में रखा था।

टुनेश लकड़ा उर्फ रवि वर्तमान में झारखंड के जिला गढ़वा एवं छत्तीसगढ़ के जिला बलरामपुर के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय है। इसके खिलाफ जिला बलरामपुर में 13 प्रकरण एवं झारखंड में 18 प्रकरण कुल 31 प्रकरण पंजीबद्ध है। टुनेष लकड़ा उर्फ रवि (झारखंड जन मुक्ति परिषद) को वर्ष 2012 में थाना शंकरगढ़ के अप.क्र. 124/2009 धारा 364, 302, 120(बी), 34 भा.द.वि. 8(1)(3)(5) छ.ग. जन सुरक्षा अधिनियम् के तहत् जारी स्थाई वारंट में दिनांक 13.05.2012 को गिरफ्तार किया गया था।       

                                   
टुनेष लकड़ा उर्फ रवि जे.जे.एम.पी. सदस्य जेल से छूटने के बाद वर्तमान में जे.जे.एम.पी. के सदस्यों के साथ जिला बलरामपुर, गढ़वा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इस कार्रवाई में जशपुर पुलिस एवं बलरामपुर पुलिस के साथ-साथ झारखंड की गढ़वा पुलिस का विशेष योगदान रहा, जिनके द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ सटीक आसूचना साझा की गई। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर समन्वय एवं तालमेल के कारण जे.जे.एम.पी. के उक्त दुर्दांत नक्सली एवं उसके सहयोगियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। आईजी सरगुजा अंकित गर्ग ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है प्रकरण की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed