फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir Champa Accident News: Truck-Trailer Caught Fire After Collision, Driver And Helper Burns Alive

Janjgir-Champa Accident: ट्रेलर और ट्रक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग, जिंदा जल गए चालक और हेल्पर

Fri, 16 Jun 2023 01:48 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 16 Jun 2023 01:48 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करवाकर यातायात चालू करा दिया गया था। वहीं शुक्रवार को ट्रक चालक व खलासी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Janjgir Champa Accident News: Truck-Trailer Caught Fire After Collision, Driver And Helper Burns Alive
टक्कर के बाद ट्रक और ट्रेलर में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक ट्रक के चालक और खलासी की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसा कोयला लोड कर आ रहे ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत के चलते हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक चालक और खलासी को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। वहीं ट्रेलर का चालक और खलासी दोनों कूदकर भाग निकले। हादसे में दोनों वाहन जलकर खाक हो गए हैं। हादसा चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन




टक्कर के बाद 50 फीट पीछे गिरा ट्रक
जानकारी के मुताबिक, चांपा-कोरबा रोड पर स्थित केके ढाबा के पास शुक्रवार रात करीब एक बजे ट्रक और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हुई थी। चांपा स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री से ट्रक प्लास्टिक का पाइप लोडकर लछनपुर निवासी चालक भुनेश्वर सिंह (32) और हेल्पर नीरज यादव (30) पेंड्रा जाने के लिए निकले थे। वहीं दूसरी ओर से ट्रेलर कोयला लोडकर कोरबा से चांपा की ओर जा रहा था। तभी दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्क हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक 50 फीट तक पीछे जा गिरा। 
विज्ञापन




दमकल ने दो घंटे में पाया आग पर काबू
टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक का चालक और खलासी केबिन में ही फंस गए। दोनों बाहर ही नहीं निकल सके और उसी में जिंदा जल गए। वहीं ट्रेलर चालक ने किसी तरह केबिन से निकल कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं। इसके बाद क्रेन की मदद से ट्रक में फंसे दोनों शवों को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed