फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Trailer carrying coal hit a mother and son riding a bike in Champa Janjgir

Janjgir Champa: कोयला लेकर जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, महिला की मौत, आरोपी चालक फरार

Tue, 31 Dec 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 31 Dec 2024 11:02 PM IST
सार

घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बम्हनीडीह थाने में मामला दर्ज कर कोयला लोड ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Trailer carrying coal hit a mother and son riding a bike in Champa Janjgir
महिला को कुचलने वाला ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बम्हनीडीह थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक में सवार मां-बेटे को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में महिला के सिर को ट्रेलर ने कुचला दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के सीतामणि की रहने वाली धनबाई प्रजापति (45) वर्ष अपने बेटे योगेश प्रजापति के साथ शक्ति जिले मलदा गांव में कुछ काम से आई हुई थी। योगेश प्रजापति ने बताया कि काम होने के बाद वह अपनी मां धनबाई को लेकर वापस कोरबा जाने को मलदा से निकले थे। मंगलवार की दोपहर करीबन 12 बजे बस स्टैंड के पास पहुंचे थे तभी चांपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिसमें कोयला लोड था। जिससे वह सड़क के दूसरी तरफ गिरा वही मां ट्रेलर के नीचे सिर आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने पर टीम पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बम्हनीडीह थाने में मामला दर्ज कर कोयला लोड ट्रेलर क्रमांक CG 22X 7170 को जब्त कर लिया गया है। मौके पर से ट्रेलर वाहन चालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed