फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Theft in Maa Manka Dai temple lakhs of rupees crossed in Janjgir Champa

Janjgir Champa: मां मनका दाई मंदिर में चोरी, लाखों रुपये पार, सोता रहा चौकीदार, सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात

Sat, 16 Mar 2024 02:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 16 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

मां मनका दाई मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना सामने आई है। जिसमें तीन चोर नजर आ रहे हैं जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़ों से ढका हुआ है। वहीं चौकीदार भी मंदिर के अंदर सोया हुआ नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Theft in Maa Manka Dai temple lakhs of rupees crossed in Janjgir Champa
मां मनका दाई मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम खोखरा में प्रसिद्ध मां मनका दाई मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। मंदिर से पांच नग दान पेटी, चांदी का लोटा, एक नथनी और देवी मां के पहने हुए करधन की चोरी हुई है। चोरों ने अपने चेहरे को कपड़ों से ढका हुआ है। वहीं चोरी करते सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर कैद हुए हैं, दानपेटी के बगल में चौकीदार सोया हुआ है, जिसे चोरी का पता नहीं चल पाया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रसिद्ध मंदिर मां मंदिर दाई में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया है। मंदिर में अब तक 5वीं बार चोरी हुई है, आज शनिवार की सुबह जब पुजारी मंदिर में पूजा करने पहुंचा तो देखा कि मंदिर में रखे सामान बिखरे हुए थे, वहीं पांच नग दान पेटी नहीं थे। वहीं मंदिर के अंदर देवी मां के पहने हुए एक नथनी, करधान भी नहीं था। मंदिर में चोरी की घटना की जानकारी मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई है।

विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन चोर

मां मनका दाई मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना सामने आई है। जिसमें तीन चोर नजर आ रहे हैं जिन्होंने अपने चेहरे को कपड़ों से ढका हुआ है। वहीं चौकीदार भी मंदिर के अंदर सोया हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी कैमरे में चोर मंदिर में दान पेटी को उठाकर लेजाते नजर आ रहे है। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है,जिसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी ने कहा कि मंदिर से लगभग 1.50 लाख रुपये की चोरी हुई है। सीसीटीवी कैमरे में चोर नजर आ रहे है, सूचना मिलने पर डॉग स्क्वाड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। अंदेशा जताया जा रहा है कि यह चोर गिरोह बाहर का है, मंदिर परिसर में जितने भी मोबाल टावर एक्टिव थे उनकी सूची बनाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed