फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Theft by breaking roof of an abandoned house one accused arrested in Janjgir Champa

Janjgir Champa: सूने मकान की छत तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार, सेफ्टिक टैंक से सामान बरामद

Fri, 12 Apr 2024 07:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Apr 2024 07:12 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिलादेही में सुने घर के अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवर की चोरी करने वाला आरोपी जावादास वैष्णव (19) वर्ष को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Theft by breaking roof of an abandoned house  one accused arrested in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सिलादेही में सुने घर के अलमारी के अंदर रखे सोने चांदी के जेवर की चोरी करने वाला आरोपी जावादास वैष्णव (19) वर्ष को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोरी के जेवर को सेफ्टीक टैंक से बरामद किया गया है। पूर्व में भी आरोपी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

 

चांपा एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया कि, विनोद कश्यप ने बिर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि,वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर तीन अप्रैल को शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। शादी से 5 अप्रैल की सुबह घर पहुंचे तो गेट का दरवाजा खुला हुआ था। घर अंदर जाने पर पता चला कि छत में बने सीमेंट के रोशन दान को तोड़ कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर जिसकी कीमत तकरीबन 90 हजार रूपए की चोरी की गई है। बिर्रा थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 380,457 के तहत मामला दर्जकर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। 

विज्ञापन

 

इस दौरान पुराने चोरी के मामले में चलान पेश किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही थी। पता चला की की बिर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला जावादास वैष्णव ने चोरी की है। जोकि पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जिसे सकुंत पकड़ा गया और पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी करने की बात कही गई। वही चोरी के समान को सेफ्टीक टैंक में छुपाकर रखने की जानकारी पर आरोपी के बताए गए जगह से सोने चांदी के जेवर को बरामद किया गया है। वहीं घटना में उपयोग करने वाले लोहे के सब्बल को बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed