{"_id":"661e9b8a972837ffb50f43e0","slug":"sister-wedding-procession-was-to-come-in-janjgir-champa-brother-died-in-road-accident-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बड़ी बहन की आने वाली थी बारात, सड़क हादसे में भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: बड़ी बहन की आने वाली थी बारात, सड़क हादसे में भाई की मौत
Tue, 16 Apr 2024 09:08 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 16 Apr 2024 09:08 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह एफडीआई गोदाम के पास सड़क किनारे लगे पेड़ से बाइक में सवार युवक जा टकराया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम मुरलीडीह एफडीआई गोदाम के पास सड़क किनारे लगे पेड़ से बाइक में सवार युवक जा टकराया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है। मृतक युवक की पहचान मंथन सोल्डे (18) वर्ष निवासी अकलतरा वार्ड नंबर 16 के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी में रखा गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार, नगर पालिका अकलतरा वार्ड नंबर 16 का रहने वाला मृतक मंथन के घर उसकी बड़ी बहन का शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा है। आज हल्दी के बाद वह घर से अपनी बाइक से किसी काम को लेकर निकल गया था। जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को भी नही थी। मुरलीडीह के एफडीआई गोदाम के पास पहुंचा था की बाइक की गति अधिक होने से वह बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क के किनारे लगे पेड़ से जा टकराया था।
विज्ञापन
टक्कर से मंथन के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर अधिक खून बह गया था और बाइक का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों ने युवक को घायल अवस्था में देखा और डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक मंथन के अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत ब्रॉड डेड हो बताया।
विज्ञापन
मातम में बदलीं खुशिया
मंगलवार को मृतक मंथन की बड़ी बहन का शादी होनी है। जिसको लेकर घर में खुशी का माहौल था। बहन की बारात आने वाली थी उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।