फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Rs 50,000 was looted from former alderman one accused arrested search for two absconding continues in Janjgir-

Janjgir-Champa: पूर्व एल्डरमैन से की गई थी 50 हजार रुपये की लूट, एक आरोपी गिरफ्तार, फरार दो की तलाश जारी

Mon, 23 Dec 2024 01:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 23 Dec 2024 01:21 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले की सारागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम कोसमंदा-कमरीद मुख्य मार्ग पर हुई लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Rs 50,000 was looted from former alderman one accused arrested search for two absconding continues in Janjgir-
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले की सारागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम कोसमंदा-कमरीद मुख्य मार्ग पर हुई लूट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार दिनांक 15 दिसंबर 2024 को प्रार्थी केशव करियारे निवासी सारागांव मोटरसाइकिल से कोटाडबरी से अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे ग्राम कमरीद के पास तीन अज्ञात आरोपियों ने उनका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी, मारपीट की, और बैग में रखे ₹50,000 लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में मामला दर्ज किया गया।पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आरोपी दीपक कुमार उर्फ पिंटू कश्यप (24 वर्ष), निवासी गौद, थाना जांजगीर को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। उसने बताया कि ₹50,000 में से उसे ₹15,000 का हिस्सा मिला, जिसमें से ₹12,000 खर्च कर दिए और ₹3,000 शेष बचा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (डिस्कवर) भी जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन


आरोपी पर कार्रवाई:- 
गिरफ्तारी के बाद आरोपी दीपक कुमार पर धारा 126(2), 206, 351(3), 309(6), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed