फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Negligence again became the cause of death at a picnic spot 22 year old youth died a painful death by drowning

Janjgir Champa: पिकनिक स्पॉट पर फिर लापरवाही बनी मौत का कारण, 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत

Sat, 01 Mar 2025 07:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 07:20 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा के चर्चित देवरी पिकनिक स्पॉट पर एक और दर्दनाक हादसा हो गया है। प्रशासन की लापरवाही के चलते 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। आए दिन हो रहे इन हादसों के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम अब तक नदारद हैं।

विज्ञापन
Negligence again became the cause of death at a picnic spot 22 year old youth died a painful death by drowning
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा के चर्चित देवरी पिकनिक स्पॉट पर एक और दर्दनाक हादसा हो गया है। प्रशासन की लापरवाही के चलते 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। आए दिन हो रहे इन हादसों के बावजूद सुरक्षा के इंतजाम अब तक नदारद हैं। रविवार को 22 वर्षीय सप्रग्य पाण्डेय अपने तीन दोस्तों के साथ बनारी गांव से पिकनिक मनाने आया था। नदी में तेज बहाव के कारण वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर कोई सुरक्षा उपकरण नहीं होने के कारण युवक की जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने के बाद गोताखोर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन


लोगो का कहना है कि यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। अगर सुरक्षा इंतजाम होते, तो शायद युवक की जान बच सकती थी।देवरी पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। न तो यहां सुरक्षा गार्ड तैनात हैं, न लाइफ जैकेट और न ही बचाव उपकरण। प्रशासन की अनदेखी के चलते यह इलाका लगातार जानलेवा साबित हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि –सुरक्षा गार्ड और लाइफ गार्ड तैनात किए जाएं।खतरनाक क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।आपातकालीन बचाव उपकरणों की व्यवस्था हो। सुरक्षित स्नान क्षेत्र को सीमांकित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed