फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Janjgir-Champa Accident; doctor killed in collision of two bikes three injured in Janjgir-Champa

Janjgir-Champa Accident: दो बाइकों की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे डॉक्टर की मौत; तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Tue, 27 Jun 2023 04:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 27 Jun 2023 04:39 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। टक्कर में दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है। 
 

विज्ञापन
Janjgir-Champa Accident; doctor killed in collision of two bikes three injured in Janjgir-Champa
डॉ. चंद्रेश श्रीवास (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलार सुबह सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई। डॉक्टर बाइक से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा चांपा थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बम्हनीडीह निवासी डॉ. चंद्रेश श्रीवास (31) मुख्यमंत्री शहरी एवं स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित हाट बाजार मोबाइल यूनिट क्लीनिक में डॉक्टर था। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार चोरहा देवरी निवासी तीन युवक शत्रुघ्न निषाद (22), शांतनु निषाद (22) और मनोज निषाद (21) आ रहे थे। 
विज्ञापन




अभी वे बिर्रा मुख्य मार्ग हथनेवार गांव की मुख्य रोड पर पहुंचे थे कि दोनों बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने डॉ. चंद्रेश श्रीवास को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार शत्रुघ्न निषाद को गंभीर चोट आने पर बेहतर उपचार के लिए कोरबा रेफर किया गया है। दो युवकों का चांपा के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed