{"_id":"6870e1d98278a7503602b6f3","slug":"incest-with-a-minor-boy-accused-girl-arrested-from-jagdalpur-fell-in-love-with-free-fire-game-in-janjgur-champ-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बालक से अनाचार: जगदलपुर से आरोपी युवती हुई गिरफ्तार, फ्री फायर गेम से हुआ प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बालक से अनाचार: जगदलपुर से आरोपी युवती हुई गिरफ्तार, फ्री फायर गेम से हुआ प्यार
Fri, 11 Jul 2025 04:00 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 11 Jul 2025 04:00 PM IST
सार
जांजगीर चांपा में शादी का झांसा देकर नाबालिग बालक के साथ अनाचार के मामले में जांजगीर पुलिस ने 25 वर्षीय युवती जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
आरोपी युवती गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा में शादी का झांसा देकर नाबालिग बालक के साथ अनाचार के मामले में जांजगीर पुलिस ने 25 वर्षीय युवती जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र की है। उप निरीक्षक सत्यम चौहान ने बताया कि 1 जुलाई को नाबालिग बालक के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाबालिग बालक 28 जून से लापता है आस पास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चल सका किसी अज्ञात व्यक्ति ने बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसपर नाबालिग बालक गुम इंसान दर्ज किया गया। पुलिस नाबालिग बालक की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान तकनीकीय सहायता से पता चला कि नाबालिग बालक जगदलपुर में होने पर पुलिस टीम पहुंची। जहां से 25 वर्षीय युवती के कब्जे से बरामद किया गया।
विज्ञापन
फ्री फायर गेम से बढ़ी दोस्ती हुआ प्यार
नाबालिक बालक से पूछताछ करने पर बताया कि वह फ्री फायर गेम खेल रहा था इस दौरान उसकी जान पहचान हुई और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में बात होने लगी जिसके बात फोन नंबर भी एक - दूसरे को दिया गया। इस दौरान जून में युवती जांजगीर आकार नाबालिक बालक के घर पहुंची और परिजनों के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए शादी करने की बात कही। जिससे परिजनों ने युवती को मना करते हुए उसे जाने को बोला। जिसके बाद वह चली गई,जाते जाते नाबालिक बालक को प्यार करने की बात कही। जिसके कुछ दिन बाद नाबालिक बालक अपने घर से 50 हजार रुपए लेकर परिजनों को बिना बताए निकल गया था।
विज्ञापन
जांजगीर पुलिस आरोपी युवती को जगदलपुर से थाने लेकर पहुंची और पूछताछ करने पर नाबालिग बालक को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की करने की बात स्वीकार की है जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन