फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Headless body found in a sack on banks of Mahanadi deceased identified as Santosh Kashyap in Janjgir Champa

Janjgir Champa: महानदी किनारे बोरी में मिली सिर कटी लाश, संतोष कश्यप के रूप में हुई मृतक की पहचान

Mon, 16 Sep 2024 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही गांव में महानदी के किनारे बंद बोरी के अंदर सिर धड़ से कटी हुई अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसमे मृतक की पहचान सालखान निवासी संतोष कश्यप के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Headless body found in a sack on banks of Mahanadi deceased identified as Santosh Kashyap in Janjgir Champa
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही गांव में महानदी के किनारे बंद बोरी के अंदर सिर धड़ से कटी हुई अज्ञात युवक की लाश मिली थी। जिसमे मृतक की पहचान सालखान निवासी संतोष कश्यप के रूप में हुई है शिवरीनारायण थाने में 14 सितंबर को परिजनों ने गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया की बिर्रा थाने में करही गांव के लोगो ने सूचना दी की महानदी के किनारे बोरी में भरा हुआ एक अज्ञात युवक का लाश पड़ी हुई है। सूचना पर बिर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और बंद बोरी से लाश को बाहर निकाला गया जिसमे अज्ञात युवक का सिर धड़ से कटा हुआ और बोरी के अंदर मिला। मृतक युवक की फोटो सभी थाना क्षेत्र की भेजी गई थी। जिसमे शिवरीनारायण थाने के सलाखन निवास संतोष कश्यप के रूप में पहचान की गई 13 सितंबर की शाम करीबन 5 बजे घर से निकाला था। 
विज्ञापन


रात को घर वापस ने आने पर परिजनों ने 14 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 35 किलोमीटर दूर 15 सितंबर को युवक का लाश बोरी के अंदर मिला है पुलिस मामले में हत्या के एंगल से जांच पड़ताल कर रही है। शव का आज सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने अभी परिजनों से अभी पूछताछ नही हो सकी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed