{"_id":"6798c96d406220f2130835db","slug":"gupchup-wali-didi-became-bjp-candidate-of-ward-11-in-akaltara-municipality-in-janjgir-champa-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: नगर पालिका अकलतरा में गुपचुप वाली दीदी बनीं वार्ड 11 की भाजपा प्रत्याशी, समाज में नई मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: नगर पालिका अकलतरा में गुपचुप वाली दीदी बनीं वार्ड 11 की भाजपा प्रत्याशी, समाज में नई मिसाल
Tue, 28 Jan 2025 06:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:20 PM IST
सार
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर समाज के बीच से साधारण महिला को राजनीतिक मंच देने की मिसाल पेश की है। वार्ड नंबर 11 से भाजपा ने गुपचुप बेचने वाली संतोषी कैवर्त को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
गुपचुप वाली दीदी को टिकट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा नगर पालिका परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर समाज के बीच से साधारण महिला को राजनीतिक मंच देने की मिसाल पेश की है। वार्ड नंबर 11 से भाजपा ने गुपचुप बेचने वाली संतोषी कैवर्त को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
प्रत्याशी संतोषी कैवर्त शहर के बजरंग चौक के पास ठेला लगाकर गुपचुप बेचने का काम करती हैं और पिछले 15 वर्षों से यह व्यवसाय अपने छोटे भाई के साथ मिलकर कर रही हैं। उन्होंने अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाया और कड़ी मेहनत और संघर्ष के बल पर अपनी अलग पहचान बनाई। संतोषी का सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व वार्ड के लोगों के बीच उन्हें बेहद लोकप्रिय है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने से उन्हें गुपचुप वाली दीदी के नाम से जाना जा रहा हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी संतोषी ने अपने नामांकन पर पार्टी का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता को सम्मानित करने का यह कदम उनके लिए गौरवपूर्ण है छोटे कार्यकर्ताओं को इतना बड़ा मौका दिया जाता है। मैं जनता से अपील करती हूं कि मुझे आपकी सेवा करने का अवसर दें। संतोषी कैवर्त की उम्मीदवारी से प्रदेश में चर्चा का विषय बना दिया है। इसे लोग एक सकारात्मक पहल मानते हुए कह रहे हैं कि यह कदम समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने की ओर एक बड़ी दिशा है।
विज्ञापन
बीजेपी प्रत्याशी की प्रोफाइल: नाम- संतोषी कैवर्त्य, पिता रामायण कैवर्त्य, निवासी श्रीराम चौक वार्ड नंबर 11, उम्र- 34 साल, शिक्षा- 9वीं तक