{"_id":"674330d11ceb68fa2d053d4f","slug":"elderly-woman-sleeping-on-a-cot-burnt-alive-fire-suspected-to-be-caused-by-short-circuit-in-janjgir-champa-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: खाट पर सोई बुजुर्ग महिला जिन्दा जली, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: खाट पर सोई बुजुर्ग महिला जिन्दा जली, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 24 Nov 2024 07:27 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 24 Nov 2024 07:27 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सेमरा में मिट्टी के घर में सो रही बुजुर्ग महिला की जिन्दा जलने से मौत हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सेमरा में मिट्टी के घर में सो रही बुजुर्ग महिला की जिन्दा जलने से मौत हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि बुधनी बाई 70 वर्ष की आग में जलने से मौत हुई है। मृतका के पुत्र विजय कुर्रे ने बताया है शनिवार की रात को खाना खिलाने के बाद मां को मिट्टी के अलग घर में अकेली खाट में सोई थीं। करीबन 11.30 बजे उठा तो देखा कि आग लगी हुई थी अंदर जाने की कोशिश की मगर आग तेज होने के कारण अंदर नहीं जा सका। घटना की जानकारी आस पास के लोगों को दी और आग को बुझाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पुलिस को और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। रविवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल पर FSL की टीम को बुलाया गया था आखिर शॉर्ट सर्किट की वजह क्या है।
विज्ञापन