फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Displaced farmers on hunger strike for 60 days demanding jobs in Madwa power plant

Janjgir Champa: 60 दिन से चल रही भूविस्थापित किसानों की भूख हड़ताल, मड़वा पावर प्लांट में नौकरी की मांग

Fri, 13 Dec 2024 05:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 13 Dec 2024 05:54 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के अटल बिहारी वाजपाई ताप विद्युत संयंत्र मड़वा में नौकरी,जीवन निर्वाह भत्ता देने की मांग को लेकर पिछले 60 दिनों से भूविस्थापित किसानों के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Displaced farmers on hunger strike for 60 days demanding jobs in Madwa power plant
किसानों की भूख हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के अटल बिहारी वाजपाई ताप विद्युत संयंत्र मड़वा में नौकरी,जीवन निर्वाह भत्ता देने की मांग को लेकर पिछले 60 दिनों से भूविस्थापित किसानों के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे है। अपनी मांगो को लेकर  हॉकी मैदान से एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन


दरअसल मड़वा में अटल बिहारी वाजपाई ताप विद्युत संयंत्र लगाने के समय किसानों की सिंचित भूमि को अधिग्रहण किया गया था। 3 लाख 65 हजार रुपए के दर से एक एकड़ भूमि का राशि दी गई और लिखित में वादा किया गया कि प्रत्येक परिवार के खाते धारक एवं सहखाते धारक को 12 वी पास के आधार पर नौकरी दी जाएगी। जब तक नौकरी नहीं लगती है तब तक 5160 रु के दर से  जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जिसे कुछ समय तक दिया गया,वही वर्तमान में 3160 रु की कटौती कर 2000 रुपए दी जा रही है। 
विज्ञापन


वहीं वर्तमान में अटल बिहारी वाजपाई ताप विद्युत संयंत्र में तनिकीय (ITI)के 95 पदों पर नौकरी देने की तैयारी की जा रही है। जिसमें बाहरी लोगों को दिया जा रहा है,फेस 1 के भूविस्थापित किसानों के साथ छल किया जा रहा है। बड़ी मुश्किल से 12 वी पास किए है साथ ही 2007 पुनर्वास नीति के तहत ITI प्रशिक्षण दिलाने का वादा भी किया गया था परंतु इस वादे को कभी अमल में नहीं लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। वही मांग पूरी नहीं हुई तो NH 49 में चक्का जाम और मड़वा पवार प्लांट में जाने भी कोयले की माल गाड़ी को रोकने की बात कही है जिसकी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed