फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Dhan Singh committed suicide by hanging was mentally ill in Janjgir Champa

Janjgir Champa: धन सिंह ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक रूप से चल रहा था बीमार, मायके में थी पत्नी

Sun, 14 Apr 2024 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

धन सिंह उम्र 40 वर्ष ने अपने घर के परछी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धन सिंह पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। 

विज्ञापन
Dhan Singh committed suicide by hanging was mentally ill in Janjgir Champa
धन सिंह ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लटिया पकरिया के रहने वाले धन सिंह उम्र 40 वर्ष ने अपने घर के परछी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धन सिंह पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और राज मिस्त्री का काम करता था। आत्महत्या किस कारण से की है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मृतक धन सिंह जोकि घर में अपने एक बेटे के साथ रहता था वहीं उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं होने पर बिलासपुर जिले के कसौदी गांव अपने मायके में रहकर अपना इलाज करा रही है। धन सिंह को मानसिक बीमारी थी जिसका इलाज चल रहा था। वहीं मृतका का बेटा जोकि हाइवा वाहन में हेल्फर का काम करता है वह शनिवार को अपने काम पर चला गया था। 

विज्ञापन

 

गांव के लोगों ने धन सिंह को शाम तक गांव में घूमते हुए देखा था। रविवार की सुबह 9 बजे करीबन उसका बेटा घर आया और दरवाजा को धक्का देकर खोला तो देखा की उसका पिता धन सिंह फांसी के फंदे में लटका हुआ था। मृतक ने सीढ़ी के सहारे घर की छत से निकले हुए लोहे के एंगल में रस्सी बंधकर आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची शव को नीचे उतारा गया। पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed