फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Devastation due to high speed trailer hits bike father and daughter die and mother injured in Janjgir Champa

Janjgir Champa: तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर ने बाइक को मारी ठोकर, पिता पुत्री की मौत मां घायल

Sun, 26 Jan 2025 12:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 26 Jan 2025 12:52 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अमरताल नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से ठोकर मारी है। जिसमें पिता पुत्री को ट्रेलर वाहन ने कुचला है।

विज्ञापन
Devastation due to high speed trailer hits bike father and daughter die and mother injured in Janjgir Champa
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम अमरताल नेशनल हाइवे 49 में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से ठोकर मारी है। जिसमें पिता पुत्री को ट्रेलर वाहन ने कुचला है वही मांदूर जा गिरी जिससे जान बची है। ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार है ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम किया। घटना स्थल पर पुलिस टीम पहुंची, हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुकली निवासी केशव 42 वर्ष  राठौर अपने साथ पत्नी और पुत्री पूर्णिमा राठौर 13 साल को लेकर  ससुराल नारियरा गांव एक बाइक में तीनो सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान जांजगीर तरफ से जा रही तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक को पीछे से जोरदार ठोकर मारी 50 मीटर तक पिता पुत्री को घसीटने के बाद कुचल कर फरार हो गया वही बाइक में बैठी मृतक की पत्नी दूर जा गिरी जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

 
पिता-पुत्री का शव सड़क में बिखरा
हादसा इतना दर्दनाक है कि पिता पुत्री के दोनो के शव सड़क पर बिखरे मिले। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है वही शव को सड़क में रखा गया है। ग्रामीणों में नाराजगी जताई और मौके पर चक्का जाम कर दिया है। तहसीलदार और पुलिस की टीम लोगो को समझाइस देने के बाद चक्का जाम समाप्त कर मृतक के परिजनों को मुआवजे के लिए 50 हजार रु की राशि तत्काल प्रदान की है। शव को सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वही अज्ञात ट्रेलर वाहन चालक की तलाश में पुलिस कर रही थी जिसे तारोद के पास से पकड़ लिया है और अकलतरा थाने लेकर पहुंची है हिट एंड रन केश में मामला दर्ज आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed