फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Collector and SP started road safety awareness campaign in Janjgir Champa

Janjgir-Champa: सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को कलेक्टर और एसपी ने किया रवाना, लोगों को बताए यातायात के नियम

Tue, 16 Jan 2024 10:41 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 Jan 2024 10:41 PM IST
सार

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ते सड़क हादसा के लिए नियमों की अनदेखी करने को प्रमुख कारण बताया और दुनिया भर में हो रहे सड़क हादसों में भारत की स्थिति को गंभीर बताया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांजगीर चाम्पा में 2023 के सड़क हादसों में 185 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
Collector and SP started road safety awareness campaign in Janjgir Champa
जागरूकता रथ को रवाना करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के जिला मुख्यालय के पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से यातायात नियमों के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विजय अग्रवाल ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उपस्थित ट्रांसपोर्टर, अभिभावक और ट्रैक्टर चालक संघ के पदाधिकारियों के साथ छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत की गई। कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ते सड़क हादसा के लिए नियमों की अनदेखी करने को प्रमुख कारण बताया और दुनिया भर में हो रहे सड़क हादसों में भारत की स्थिति को गंभीर बताया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांजगीर चाम्पा में 2023 के सड़क हादसों में 185 लोगों की मौत हुई। इन हादसों के पीछे हेलमेट नहीं पहनना, ट्रेफिक नियमों की अनदेखी करना, रात में सड़क किनारे खड़े ट्रकों को हादसा के लिए प्रमुख कारण बताया। अब सड़क किनारे रात में कोई वाहन न खड़ा हो ट्रैक्टर के पीछे रिफ्लेक्टर लगे हो और नाबालिग को वाहन न चलाने देने के लिए खास कार्ययोजना तैयार करने कर दावा किया है।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा माह में कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी विजय अग्रवाल ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर गांव-गांव प्रचार के लिए रवाना किया। कलेक्टर ने कहा जिले में सड़क दुर्घटना से होनी वाली मृत्यु दर में कमी लाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने ट्रांसपोर्टर, चालक संघ और ट्रैक्टर चालक संघ और अभिभावकों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी दी। इसके बाद भी नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एक माह तक आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में यातायात पुलिस द्वारा हेलमेट बाइक रैली, यातायात जागरूकता रैली, स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण शिविर, लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया जायगा और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साप्ताहिक हाट बाजारों के जाकर आम नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जाएगी। साथ ही स्कूल, कॉलेज में रंगोली, पेटिंग, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed