फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Body of a four month seven day old innocent girl found in a pit in Dharashiv in Janjgir Champa

जांजगीर चांपा: धाराशिव में चार माह सात दिन की मासूम बच्ची का गड्ढे में मिला शव, अपहरण कर हत्या की आशंका

Sun, 13 Jul 2025 07:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 13 Jul 2025 07:54 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम धाराशिव में 4 माह 7 दिन की बच्ची मानवी गोस्वामी पिता राजेश गोस्वामी का शव घर के पीछे गड्ढे में मिला है।

विज्ञापन
Body of a four month seven day old innocent girl found in a pit in Dharashiv in Janjgir Champa
मौके पर पुलिस और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम धाराशिव में 4 माह 7 दिन की बच्ची मानवी गोस्वामी पिता राजेश गोस्वामी का शव घर के पीछे गड्ढे में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि मासूम बच्ची को पहले अपहरण किया गया होगा और उसकी हत्या कर शव को घर के पीछे लगभग 2 फीट के गड्ढे में फेका दिया गया है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।  मिली जानकारी अनुसार,, मृतका मासूम बच्ची की नानी जासु गोस्वामी ने बताया कि उसकी बेटी पूनम गोस्वामी की शादी शहडोल में की थी। वही उसकी बेटी डिलीवरी के लिए अपने मायके पहुंची थी 4 माह पहले डिलीवरी हुई थी।घटना कि सूचना मिलने मे बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है, वही गांव मे सन्नाटा पसर गया है। 

विज्ञापन

 
आज रविवार की दोपहर करीबन 1 बजे उसकी मां पूनम ने बच्ची को अपने पास सुलाई हुई थी वहीं तबियत खराब होने पर खुद भी गोली खा कर सो गई। इस दौरान क्या हुआ कुछ पता नहीं चला ,जब पूनम सोकर अचानक उठी तो अपनी बच्ची को खोजने लगी अपने पास नहीं मिलने पर अपनी मां जासु गोस्वामी के पास जाकर पूछने लगी जोकि बगल के दूसरे घर में सो रही थी। इस दौरान उसके पास नहीं होने पर दोनों मां बेटी ने खोजबीन शुरू की कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी पामगढ़ पुलिस को मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई इस दौरान आस पास तलाश करने पर घर के पीछे गड्ढे में पानी में तैरता हुआ शव बरामद किया है। वही फॉरेक्स टीम को बुलाया गया है। वही मासूम बच्ची वह कैसे पहुंची यह एक रहस्य बना हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी अपहरण कर हत्या की गई होगी और शव को  फेक दिया गया होगा। फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed