{"_id":"6876162f0165aa8480089098","slug":"body-of-18-year-old-youth-found-in-crusher-mine-police-investigating-whether-it-is-murder-or-suicide-in-janjg-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 वर्षीय युवक का क्रेशर खदान में मिला शव: हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस, शाम को घर से निकला था घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 वर्षीय युवक का क्रेशर खदान में मिला शव: हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस, शाम को घर से निकला था घूमने
Tue, 15 Jul 2025 03:17 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 15 Jul 2025 03:17 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के क्रेशर खदान के अंदर पानी में तैरता हुआ 18 वर्षीय युवक अंशुमान यादव का शव मिला है। जोकि सोमवार की शाम 5 बजे से घर से घूमने को निकला था।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के क्रेशर खदान के अंदर पानी में तैरता हुआ 18 वर्षीय युवक अंशुमान यादव का शव मिला है। जोकि सोमवार की शाम 5 बजे से घर से घूमने को निकला था। हत्या या फिर आत्महत्या है कारण अज्ञात है। बिलासपुर से फॉरेसिंक टीम को बुलाया गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक अंशुमान यादव ग्राम करूंमहू का रहने वाला है वही सोमवार की शाम 5 बजे वह अपने घर से स्कूटी लेकर घूमने जाने की बात कर निकला था। देर रात 8 बजे तक वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोज बीन शुरू की उसको दोस्तो से पूछा मगर किसी ने नहीं देखे जाने की जानकारी दी। जब मंगलवार की सुबह फिर तलाश शुरू की तो क्रेशर खदान के पास स्कूटी लावारिश हालत में मिली जब गड्ढे के अंदर नीचे उतरकर तलाशी लेने पर पानी में अंदर तैरता हुआ मृत अवस्था में शव मिला है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी अकलतरा पुलिस को दी गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला और फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीएसपी प्रदीप सोरी ने कहा कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का फॉरेंसिक टीम से जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन