फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   BJP Mission 2024 Vijay Sankalp Shankhnad rally organized Amit Shah participates in Janjgir Champa

Janjgir Champa: भाजपा का 'मिशन 2024', विजय संकल्प शंखनाद रैली का आयोजन, अमित शाह हुए शामिल

Thu, 22 Feb 2024 08:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 22 Feb 2024 08:43 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले के हाई स्कूल मैदान जांजगीर में विजय संकल्प शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है जिसे लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
BJP Mission 2024 Vijay Sankalp Shankhnad rally organized Amit Shah participates in Janjgir Champa
विजय संकल्प शंखनाद रैली में शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाई स्कूल मैदान जांजगीर पहुंचे। देरी से पहुंचेने पर जनता से माफी भी मांगा। केंद्रीय मंत्री ने सीधे जनता को संबोधित किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर दौरे पर विजय संकल्प शंखनाद रैली को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने 370, सर्जिकल स्ट्राइक, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार की सफलता गिनाई। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद हम अर्थ व्यवस्था में 11वें नंबर से अब दुनिया के तीसरे नंबर की आर्थिक ताकत बन जाएंगे। वहीं, कश्मीर में वर्षों से परेशान करने वाला 370 का नासूर हमने खत्म किया है। राम मंदिर निर्माण कर भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की, सर्जिकल स्ट्राइक किए, गरीबों को प्रति माह पांच किलो अतरिक्त चावल दिया।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद विगत दो महीने में 20 टका मोदी की गारंटी को साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में पूरी कर ली है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, मोदी की हर गारंटी पूरी होगी। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार भी पांच लाख तक इलाज का खर्चा उठा रही है। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए, इसमें से छत्तीसगढ़ में ही 38 लाख शौचालय बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने आगे कहा कि पाकिस्तान के घर में घुसकर हमने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकवाद को दंडित किया। कश्मीर में 370 का नासूर सालों से परेशान करता था, इसे हमने खत्म कर कश्मीर को हमेशा के लिए देश का अंग बना दिया। भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी तीसरी बड़ी ताकत बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed