{"_id":"65c65b4c822dd6588a04f6b4","slug":"bike-rider-dies-in-collision-in-janjgir-champa-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से मिलने की आस रह गई अधूरी: जांजगीर चांपा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दीदी के घर जाते हुए हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन से मिलने की आस रह गई अधूरी: जांजगीर चांपा में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दीदी के घर जाते हुए हादसा
Fri, 09 Feb 2024 10:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 09 Feb 2024 10:36 PM IST
सार
जांजगीर चांपा में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई है। युवक अपनी दीदी के घर जा रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के घठोली चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा है। अज्ञात कार चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार, मृतक बाबूदास कोरबा से अपने दीदी को मिलने के लिए सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पचोरी जा रहा था। जहां शुक्रवार को दोहपर 3.23 बजे के आस-पास घटोली चौक के पास पहुंचा था। वहीं दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाबूदास मोटर साइकिल से उछलकर दूर जा गिरा। जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी। जहां मृतक बाबूदास के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखा गया। मृतक युवक बाबूदास महंत ने मोटर साइकिल में अपने पास एक टांगिया और सील लोढ़हा रखा हुआ था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने कहा की मृतक युवक की पहचान बाबूदास महंत निवासी केरा कछार के निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखा गया है। शनिवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अज्ञात कार चालक की तलाश की जा रही है। चांपा थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा।