फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Bike rider dies due to pickup collision in Sakti

Sakti Crime: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद वाहन छोड़कर भागा चालक

Sat, 01 Jul 2023 05:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सक्ती Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Jul 2023 05:56 PM IST
सार

बाइक सवार घर से दुकान जाने के लिए निकला था। पुराने तहसील ऑफिस के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Bike rider dies due to pickup collision in Sakti
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती में शनिवार को तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग निकला। हादसा होते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बाइक सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती मे भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसा बाराद्वार थाना क्षेत्र में हुआ है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बाराद्वार के वार्ड नं 15 जूना तालाब मुक्तराजा निवासी देवेंद्र बरेठ (22) गौरव फेब्रिकेशन मे वेल्डर का काम करता था। वह शनिवार सुबह अपने घर से दुकान जाने के लिए निकला था। पुराने तहसील ऑफिस के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिय है और चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed