{"_id":"67433d764c0ae29f9207e111","slug":"bike-lost-control-and-hit-a-pole-an-old-man-died-one-in-critical-condition-in-janjgir-champa-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janjgir Champa: अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir Champa: अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई बाइक, बुजुर्ग की मौत, एक की हालत गंभीर
Sun, 24 Nov 2024 08:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 24 Nov 2024 08:22 PM IST
सार
जांजगीर चांपा जिले के अर्जूनी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई, घटना में बाइक सवार शावन दास मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के अर्जूनी गांव में बाइक अनियंत्रित होकर खेत में लगे खंभे से टकरा गई, घटना में बाइक सवार शावन दास मौत हो गई। वहीं पुनिराम को गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पुनिरम और शावन दास रिश्ते में मामा भांजा होते है। रविवार की सुबह करीबन 8 बजे दोनो एक बाइक में बैठकर खेतो को देखकर वापस अपने गांव अर्जुनी आ रहे थे। बाइक को पुनीराम चला रहा था इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर खेत के किनारे लगे खंभे से जा टकराई, हादसे में दोनो बाइक से गिर गए, जिसमे शावन दास की सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हुई है।
विज्ञापन
वहीं पुनीरम को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल अकलतरा से बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। अकलतरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन