फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   Accused arrested for making obscene photo video of woman viral on Instagram in Janjgir-Champa

जांजगीर-चांपा: इंस्टाग्राम पर महिला की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 01:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Jun 2025 01:43 PM IST
सार

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम पर एक महिला की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Accused arrested for making obscene photo video of woman viral on Instagram in Janjgir-Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टाग्राम पर एक महिला की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शनिदेव पंकज उम्र 24 वर्ष निवासी ढाबाडीह थाना पामगढ़ जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। आरोपी ने पीड़िता का अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर उसे बदनाम करने की कोशिश की थी।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 18 जून को अपराध क्रमांक 240/25 धारा 79, 308(2) बीएनएस एवं 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिससे अश्लील सामग्री इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई थी। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed