फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   102 fake SIM cards issued three point of sale operators arrested in Janjgir Champa

Janjgir Champa: 102 फर्जी सिम कार्ड जारी, पॉइंट ऑफ सेल के तीन संचालक गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 08:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Mar 2025 08:27 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में पॉइंट ऑफ सेल के तीन संचालकों ने मिलकर ग्राहकों के बिना जानकारी के फर्जी सिम बेचने के मामले में कार्यवाही की है।

विज्ञापन
102 fake SIM cards issued three point of sale operators arrested in Janjgir Champa
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांजगीर चांपा जिले में पॉइंट ऑफ सेल के तीन संचालकों ने मिलकर ग्राहकों के बिना जानकारी के फर्जी सिम बेचने के मामले में कार्यवाही की है। जिसमें अंकिता गुप्ता, निखिल देवांगन और किशोर राम वानी पर धारा 318,(4) धोखाधडी और 66 सी आईं टी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

विज्ञापन

सिटी कोतवाली थाना से मिली जानकारी अनुसार,, रायपुर पुलिस मुख्यालय से जानकारी मिली कि जिले में फर्जी तरीके से मोबाइल नंबर जारी किया गया है। 

जिसपर कार्यवाही के निर्देश मिलने पर फन मोबाइल नैला के संचालक किशोर राम वानी ने 56 नग फर्जी सिम,रेखा मोबाइल संचालिका अंकिता गुप्ता से 19 नग फर्जी सिम और गोनिक्स मोबाइल दुकान संचालक निखिल देवांगन से 27 नग फर्जी सिम कुल 102 नग फर्जी सिम ग्राहकों के बिना जानकारी के चालू करना पाया गया।
विज्ञापन


सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले  में तीनो पॉइंट ऑफ सेल के संचालकों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर ग्राहकों के पहचान प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड फोटो के साथ छेड़छाड़ कर बिना जानकारी के सिम कार्ड चालू करने की बात स्वीकार की है। जिसपर आरोपियों ने कूट रचना कर दूर संचार के नियमों का उल्लंघन करना पाया गया है जिसपर धारा 42(3)(e ) संचार अधिनियम 2023 भी जोड़ा गया है जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed