{"_id":"68c582ffb78e4195d303618d","slug":"janjgir-champa-crime-news-caf-jawan-physical-abuse-with-woman-police-arrested-accused-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी हुई दागदार: सीएएफ के जवान ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी हुई दागदार: सीएएफ के जवान ने महिला का बनाया अश्लील वीडियो, फिर धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
Sat, 13 Sep 2025 08:13 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, जांजगीर चांपा
अमर उजाला ब्यूरो, जांजगीर चांपा
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Sat, 13 Sep 2025 08:13 PM IST
सार
Janjgir Champa Crime news: पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बलात्कार की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
Janjgir Champa Crime news: पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बलात्कार की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। अब नया मामला आया है जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का। यहां की महिला के साथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के जवान ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी इसहाक खलखो 37 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिवरीनारायण थाने में 31 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ शस्त्र बल 2रीं वाहिनी के सकरी बिलासपुर में पदस्थ इसहाक खलखो ने फरवरी में मेला ड्यूटी के समय मेरा अश्लील वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन
वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया।
शिवरीनारायण पुलिस मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही थी। इस दौरान आरोपी खलखो की शिवरीनारायण थाने में आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। घटना के संबंध आरोपी से पूछताछ करने पर दुष्कर्म करना स्वीकर कर लिया है।
विज्ञापन