फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   jail brother-in-law attacked sister-in-law and her husband As soon as he released from Jagdalpur

CG: नौ साल पहले देवर ने मिटा दिया था भाभी के माथे का सिंदूर, सजा में मिली थी जेल; छूटने के बाद फिर किया हमला

Wed, 07 Aug 2024 10:30 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 07 Aug 2024 10:30 PM IST
सार

जगदलपुर में जेल से छूटते ही एक शख्स ने अपनी भाभी और उसके पति पर जानलेवा हमला किया। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
jail brother-in-law attacked sister-in-law and her husband As soon as he released from Jagdalpur
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ष 2014 में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। इस मामले में भाभी ने गवाही दी थी, जिसके बाद आरोपी को नौ साल तक जेल में रहना पड़ा था। जेल से रिहा होते ही आरोपी अपने भाभी के घर पहुंचा और भाभी के साथ ही उसके वर्तमान पति पर जानलेवा हमला किया। घटना के रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को दो घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि थाना बोधघाट में किस्मत अली ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2014 में आरोपी राज नाग ने अपने बड़े भाई राजू नाग की हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी की गवाही देने से आरोपी छोटे भाई को नौ वर्ष की सजा हुई थी, जिसमें सजा पूर्ण होने से वर्ष 2023 में रिहा हुआ। आरोपी के जेल जाने के बाद मृतक की पत्नी ने अपने पड़ोस में रहने वाले किस्मत अली से शादी कर ली। जेल से छूटने के बाद आरोपी द्वारा प्रार्थी की पत्नी के द्वारा गवाही देने से जेल जाने की बात से गुस्से में आकर आरोपी राज नाग प्रार्थी के घर जाकर प्रार्थी की पत्नी के द्वारा गवाही देने की बात को लेकर धारदार हथियार चाकू को निकलकर कमलावती के सीने के ऊपर जानलेवा हमला किया, जिससे कमलावती गंभीर रूप से घायल हो गईं। 
विज्ञापन


घटना के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के द्वारा टीम गठित कर आरोपी राज नाग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि भाभी ने गवाही दी थी, जिसके चलते उसे जेल हो गई थी। इसी बात के चलते आरोपी ने पीड़िता भाभी तथा साथ रह रहे पति पर धारदार चाकू से जान से मरने के नियत से वार किया। पुलिस ने चाकू भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed