{"_id":"6602f1279d5342873806abaa","slug":"woman-commits-suicide-by-jumping-into-river-in-jagdalpur-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: पहले परिजनों को खुदकुशी की दी जानकारी फिर महिला ने नदी में लगा दी छलांग, इस वजह से उठाया ये कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: पहले परिजनों को खुदकुशी की दी जानकारी फिर महिला ने नदी में लगा दी छलांग, इस वजह से उठाया ये कदम
Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 26 Mar 2024 09:30 PM IST
सार
महिला शराब की काफी आदि थी, इसी बात को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। महिला पहले भी पुल से छलांग लगा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर शहर के धरमपुरा में रहकर कुली मजदूरी करने वाली महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दिया कि वह खुदखुशी करने जा रही है, लेकिन परिजनों ने उसके बातों को गंभीरता से ना लेते हुए बात को टाल दिया। वहीं महिला कुड़कानार घाटपदमुर पुल से कूद गई, महिला को पानी में कूदते देख नदी में नहा रहा युवक फरार हो गया, जिसके बाद पानी में डूबने से महिला की मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर शव को पानी से निकाल पोस्टमार्टम के के लिए मेकाज भिजवाया गया।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका हेमवती कश्यप पति लच्छू 38 वर्ष निवासी बेलर पति के साथ विगत कई वर्षों से धरमपुरा में रहकर कुली मजदूरी का काम कर रही थी। मंगलवार की सुबह हेमबती ने अपने भाई से लेकर परिवार के अन्य लोगों को फोन में सूचना दिया कि वह आत्महत्या करने के लिए जा रही है, लेकिन परिवार के लोगों ने उसकी बातों को सीरियस नहीं लिया।
विज्ञापन
महिला शराब की काफी आदि थी, इसी बात को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। महिला पहले भी पुल से छलांग लगा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन