{"_id":"647307a200e26f994d0f6733","slug":"two-vehicles-collided-in-jagdalpur-one-driver-died-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: दो ट्रेलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, धमाके के साथ लगी आग, एक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: दो ट्रेलर की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर, धमाके के साथ लगी आग, एक चालक की मौत
Sun, 28 May 2023 01:20 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 28 May 2023 01:20 PM IST
सार
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाने के टीआई ने बताया कि रायपुर-जगदलपुर हाइवे में बालेंगा के पास दो ट्रेलरों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग लग गई।
विज्ञापन
Jagdalpur News
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बालेंगा के पास शनिवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों ही ट्रेलर में आग लग गई। इसमें एक चालक के आग की चपेट में आने से मौत हो गई। तो वहीं दूसरे ट्रेलर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भीषण था कि हल्के धमाके के साथ दोनों वाहनों में आग लग गई।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाने के टीआई ने बताया कि रायपुर-जगदलपुर हाइवे में बालेंगा के पास दो ट्रेलरों में सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग लग गई। जिसकी वजह से एक ट्रेलर ड्राइवर के जल जाने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और हाइवे को पुनः चालू करवाया गया। ट्रेलर नंम्बर आदि से मृतक और वाहन मालिकों की पहचान पुलिस द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन