{"_id":"67c2ef4b42b366199d0dcc1b","slug":"two-people-died-in-two-road-accidents-mourning-in-family-in-jagdalpur-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: दो सड़क हादसों में दो की मौत, परिवार में छाया मातम, कोई लौट रहा था खेत से तो कोई गया था मेला देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: दो सड़क हादसों में दो की मौत, परिवार में छाया मातम, कोई लौट रहा था खेत से तो कोई गया था मेला देखने
Sat, 01 Mar 2025 07:21 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Mar 2025 07:21 PM IST
सार
बस्तर जिले के 2 अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर जिले के 2 अलग अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 2 लोग घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए मेकाज लाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीजापुर जिले के थाना भद्रकाली क्षेत्र के ग्राम देपला निवासी महिला नागु बाई पति रामसिह 37 वर्ष 28 फरवरी की दोपहर को खेत से काम करके अपने घर पैदल आ रही थी कि अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार दिया, जहाँ घायल महिला को उपचार के लिए बीजापुर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया, जहाँ 1 मार्च की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना चित्रकोट मार्ग में हुआ, जहाँ भानपुरी क्षेत्र के ग्राम शिवानी निवासी मुन्ना बघेल पिता मोहन 22 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल लेकर 28 फरवरी की सुबह चित्रकोट मेला देखने के लिए गया हुआ था, जहाँ से लौटने के दौरान पदरगुड़ा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ठोकर मार फरार हो गया, घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे मेकाज भेजा गया, जहाँ शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई, दोनों के शव का पीएम के बाद परिजनों को सौप दिया गया।
विज्ञापन