{"_id":"68806953ad5865127309c3d0","slug":"two-cattle-sitting-on-the-road-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर बैठे दो मवेशियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क पर बैठे दो मवेशियों की मौत
Wed, 23 Jul 2025 10:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 23 Jul 2025 10:17 AM IST
सार
जगदलपुर के पंडरीपानी मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे दो मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के पंडरीपानी मार्ग पर बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे दो मवेशियों को रौंद दिया। इस घटना में दोनों मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद से आसपास के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जगदलपुर से मेडिकल कॉलेज जाने वाले मार्ग में रोजाना सड़क पर मवेशियों का जमावाड़ा लगा रहता है, जिसे बचाने के चक्कर मे कई बार वाहन चालक भी घायल हो जाते हैं। इन मवेशी के मालिक के द्वारा इन्हें खुला छोड़ दिया जाता है, जिसके बाद ये मवेशी सड़क पर आकर बैठ जाते हैं। कई बार तो जाम की स्थिति भी बन जाती हैं।
विज्ञापन
मंगलवार की देर रात को अज्ञात वाहन ने इन मवेशियों को टक्कर मार दी। जिसमें 2 मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 मवेशी घायल भी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन