फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Thieves made away with jewellery worth Rs 1.5 lakh in one hour in Jagdalpur

Jagdalpur: एक घंटे में चोरों ने किया हाथ साफ, ढेड़ लाख के जेवरात लेकर हुए फरार

Sun, 02 Mar 2025 02:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 02 Mar 2025 02:27 PM IST
सार

जगदलपुर शहर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, चोर लगातार सुने मकानों को ही टारगेट कर रही है। 

विज्ञापन
Thieves made away with jewellery worth Rs 1.5 lakh in one hour in Jagdalpur
ढेड़ लाख के जेवरात लेकर हुए फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, चोर लगातार सुने मकानों को ही टारगेट कर रही है, इसी तरह परपा थाना क्षेत्र के पंडरीपानी में चोरों ने 2 घंटे के अंदर ही एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए सोने के जेवरात के साथ ही करीब ढेड़ लाख के जेवर चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परपा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में टेट, केटरिंग का काम करने वाले मनीराम ठाकुर पिता स्व. जगन्नाथ ठाकुर 39 वर्ष 1 मार्च की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच काम से गया हुआ था कि अचानक अज्ञात चोरों ने सुने मकान को निशाना बनाते हुए घर का ताला तोड़कर आलमारी में प्रार्थी की पत्नी के रखे सोने के जेवर, हार, झुमका, पत्ती माला के अलावा अन्य सभी मिलकर करीब ढेड़ लाख रुपये के लगभग पर हाथ साफ कर फरार हो गए, घर पहुँचे मनीराम ने टूटे ताले के अलावा आलमारी के बिखरे सामान को देखने के बाद मामले की रिपोर्ट परपा थाने में दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


वहीँ कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में कुछ दिन पहले रात 4 से 5 चोरों ने एक ही रात में 3 घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिए है। इस घटना मे लाखों की चोरी की बात सामने आई थी, वही इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को भी पकड़ा था, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed