फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   soldiers celebrated after the encounter in Narayanpur and Kanker

Chhattisgarh: नारायणपुर और कांकेर में मुठभेड़ में मारे गए 5 नक्सली, जवानों ने डांस कर मनाया जश्न; वीडियो वायरल

Thu, 21 Nov 2024 09:27 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Nov 2024 09:27 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों सेना के जवानों के द्वारा कैम्प के अंदर डांस करने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
soldiers celebrated after the encounter in Narayanpur and Kanker
जवानों के डांस का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों सेना के जवानों के द्वारा कैम्प के अंदर डांस करने का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को  व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो नारायणपुर जिले का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दरअसल 16 नवंबर को नारायणपुर और कांकेर सीमा से लगे गांव में नक्सलियों की सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त पार्टी निकली थी। जहां घंटो तक हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने पांच नक्सलियों को मार गिराया था। उनके पास से हथियार भी बरामद किए। इस मुठभेड़ में 2 जवानों घायल हुए थे।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में मारे गए पांचों नक्सलियों की शिनाख्त भी हुई थी, जिसमें 40 लाख के इनामी नक्सलियों को जवानों ने ढेर कर दिया था। बताया जा रहा था कि इस मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। मारे गए नक्सलियों में दो महिला और तीन पुरुष नक्सली थे। मुठभेड़ के बाद जब जवान अपने कैम्प पहुंचे तो उन्होंने डांस कर जश्न मनाया। डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। जहां महिला-पुरुष दोनों जवान हाथ में अपने हथियार लेकर खुशी से झूमते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जवानों के कैम्प आने के बाद उनका तिलक लगाकर किया स्वागत
बता दें कि इस नक्सली मुठभेड़ के बाद जब जवान अपने कैम्प पहुंचे तो उनके साथियों ने जवानों का तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उनका मनोबल को बढ़ाया। और उन्हें इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed