फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Snakebite and Wall Collapse Claim Lives of Woman

बस्तर में दो हादसे: घर में सो रही युवती को सांप ने काटा, दीवार गिरने से महिला की मौत

Fri, 29 Aug 2025 05:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 05:24 PM IST
सार

बस्तर संभाग के कोंडागांव और दंतेवाड़ा में दो अलग-अलग हादसों में 18 वर्षीय मनीषा पवार की सांप के काटने से और 35 वर्षीय कुमारी गावड़े की दीवार गिरने से मौत हो गई। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।  

विज्ञापन
Snakebite and Wall Collapse Claim Lives of Woman
घर में सो रही युवती को सांप ने डंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर संभाग के कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो की जान चली गई। पहली घटना कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़गांव की है। यहां 18 वर्षीय मनीषा पवार की 28 अगस्त की रात अपनी बहन के साथ घर के कमरे में सो रही थी। तभी एक कैरेट सांप ने मनीषा के हाथ में डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल कोंडागांव ले गए, जहां से बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। उपचार के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया।  

विज्ञापन


दूसरी घटना दंतेवाड़ा जिले के बालूद गांव की है। यहां 35 वर्षीय कुमारी गावड़े भारी बारिश के बीच अपने घर में सो रही थी। अचानक घर की दीवार ढह गई, जिसके मलबे में वह दब गई। परिजनों ने बोलेरो वाहन की मदद से उसे दंतेवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेकाज रेफर किया गया। उपचार के दौरान कुमारी की भी मौत हो गई। दोनों मामलों में शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।  
विज्ञापन


मेकाज चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है। कोंडागांव में सांप के काटने की घटना और दंतेवाड़ा में दीवार गिरने के कारणों की पड़ताल जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में भारी बारिश और जर्जर मकानों के कारण ऐसे हादसों का खतरा बढ़ गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed