फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   servant committed suicide by hanging himself in Jagdalpur

Jagdalpur Crime: भृत्य ने खुदकुशी की, रात में परिवार के साथ बैठकर खाया खाना, सुबह फांसी से लटका मिला शव

Thu, 13 Jul 2023 01:55 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jul 2023 01:55 PM IST
सार

के जगदलपुर में एक भृत्य ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरुवार को घर के कमरे में ही फंदे से लटका मिला है। भृत्य के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। 

विज्ञापन
servant committed suicide by hanging himself in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक भृत्य ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरुवार को घर के कमरे में ही फंदे से लटका मिला है। भृत्य के खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया की आमापारा जामगांव निवासी जोगेंद्र कुमार ध्रुव (30) पुत्र नरेंद्र ध्रुव ने बुधवार को पत्नी और बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद टीवी देखने की बात कही। इस पर परिवार के सभी लोग सोने के लिए अपने कमरों में चले गए। अगले दिन जब सोकर उठे तो जागेंद्र कहीं दिखाई नहीं दिया। तलाश करने पर एक कमरे में उसका शव फांसी से लटका हुआ था। इसके बाद परिवार वालों ने आसपास के लोगों को बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed