{"_id":"68add32bf360392d11003508","slug":"sdrf-team-rescued-67-people-from-different-places-in-bastar-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बस्तर में SDRF की टीम ने अलग-अलग जगहों से 67 लोगों को सुरक्षित निकाला, इनमें से छह को चॉपर से निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बस्तर में SDRF की टीम ने अलग-अलग जगहों से 67 लोगों को सुरक्षित निकाला, इनमें से छह को चॉपर से निकाला गया
Tue, 26 Aug 2025 09:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 26 Aug 2025 09:13 PM IST
सार
एक बस में फंसे 45 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं बीच धार में फंसी एक मोटरसाइकिल सवार को भी रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। इसके साथ ही मादर गांव में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में 16 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
चॉपर से ले जाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लगातार हो रही अतिवृष्टि के चलते मंगलवार को बस्तर जिले के लौंहडीगुड़ा, केशलूर एवं दरभा क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। अचानक बढ़े जलस्तर से जनजीवन प्रभावित हुआ। इस दौरान प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर फंसे लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, एक बस में फंसे 45 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं बीच धार में फंसी एक मोटरसाइकिल सवार को भी रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। इसके साथ ही मादर गांव में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में 16 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एयर रेस्क्यू की भी मदद ली गई, जिसमें 6 लोगों को चॉपर हेलिकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और रेस्क्यू टीम की तत्परता से बड़ी जनहानि टली।
विज्ञापन