{"_id":"6404773536309c8c91071974","slug":"relatives-did-not-take-young-man-dead-body-after-death-of-disease-in-jagdalpur-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत के साथ टूटे रिश्ते: बीमारी से युवक की गई जान, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, निगम ने किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत के साथ टूटे रिश्ते: बीमारी से युवक की गई जान, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, निगम ने किया अंतिम संस्कार
Sun, 05 Mar 2023 04:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 05 Mar 2023 04:34 PM IST
सार
सुजीत की मौत के बाद मकान मालिक ने उसके परिजनों को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। कहा कि सुजीत से उनका कोई संबध नहीं है। वे शव लेने के लिए भी नहीं आएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने भी मुंह मोड़ लिया। यहां तक कि उसका शव लेने तक नहीं आए। इसके बाद पुलिस ने नगर निगम के सहयोग से युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पश्चिम बंगाल निवासी युवक करीब आठ साल से एनएमडीसी में काम कर रहा था। अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
नगरनार के वार्ड मेंबर मधु स्मिता के पति अगस्ट्रीन ने बताया की पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत चक्रवती (30) पिछले आठ सालों से जगदलपुर के नगरनार स्थित एनएमडीसी में वेल्डर का काम कर रहा था। वह यहां पर धनपुंजी में हस्ती नाम की एक महिला के घर किराए से रहता था। बताया जा रहा है कि दो मार्च को सुजीत की तबीयत खराब होने पर उसे मेकाज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सुजीत की मौत के बाद मकान मालिक ने उसके परिजनों को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। कहा कि सुजीत से उनका कोई संबध नहीं है। वे शव लेने के लिए भी नहीं आएंगे। पुलिस और एनएमडीसी के कर्मचारियों के बार-बार आग्रह करने के बाद भी परिजनों ने आने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पांच मार्च को पोस्टमार्टम के बाद शव नगर निगम को सौंप दिया। निगम ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन