{"_id":"6850246e21703e06ca02c2f6","slug":"principal-of-nursing-college-removed-shiv-mandir-from-campus-girl-students-protested-on-empty-stomach-in-jagd-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या ने कैंपस से हटवाया शिव मंदिर, छात्राओं ने खाली पेट किया आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या ने कैंपस से हटवाया शिव मंदिर, छात्राओं ने खाली पेट किया आंदोलन
Mon, 16 Jun 2025 08:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 16 Jun 2025 08:02 PM IST
सार
जगदलपुर के महारानी अस्पताल के पीछे स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज में सोमवार की सुबह नर्सिग कॉलेज की प्राचार्या स्वर्णलता पीटर ने 2 विशेष धर्म की वहां पढ़ने वाली छात्राओं के आपसी विवाद के चलते कैम्पस में बने शिव मंदिर को वहां से हटा दिया।
विज्ञापन
प्राचार्या ने कैंपस से हटवाया शिव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर के महारानी अस्पताल के पीछे स्थित शासकीय नर्सिंग कॉलेज में सोमवार की सुबह नर्सिग कॉलेज की प्राचार्या स्वर्णलता पीटर ने 2 विशेष धर्म की वहां पढ़ने वाली छात्राओं के आपसी विवाद के चलते कैम्पस में बने शिव मंदिर को वहां से हटा दिया,जिसके बाद वहां पढ़ने वाली छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया, जिसकी सूचना मिलने के बाद तमाम हिन्दू संगठन के साथ ही आला अधिकारियों की टीम कैम्पस पहुँची, जहाँ घण्टो के बवाल के बाद आखिरकार प्राचार्या को झुकना पड़ा और कैम्पस में वापस मंदिर का निर्माण करने की बात कही गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में विगत कुछ दिनों से 2 विशेष धर्म की छात्राओं के द्वारा एक हिन्दू धर्म की छात्रा के साथ धर्म को लेकर विवाद कर रहे थे, जिसके बाद विशेष धर्म की छात्राओं ने मामले की जानकारी प्राचार्या को दी, जहाँ प्राचार्या ने विशेष धर्म की छात्राओं की बातों पर आकर कैम्पस में बने शिव मंदिर को तोड़ दिया गया और वहां से हटाकर दूसरे स्थान में रख दिया गया, इस बात की जानकारी लगने के बाद छात्राओं ने प्राचार्या के रूम में जाकर बात करने गए, जहाँ प्राचार्या ने मंदिर का निर्माण नही करने की बात कही, जिसके बाद अपनी मांगों को पूरा करने के लिए छात्राओं ने भूख हड़ताल शुरू कर दिया। इस मामले की जानकारी विश्व हिन्दू परिषद से लेकर बजरंग दल व अन्य हिन्दू संगठन को लगी, जिसके बाद सभी मौके पर पहुँचकर मामले में बात की, जहाँ घंटो की मशक्कत के बाद प्राचार्या ने अपनी गलती मानते हुए कैम्पस में वापस से मूर्ति स्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही पहुँचे आला अधिकारियों की टीम
बताया जा रहा है कि नर्सिग कॉलेज में धर्म को लेकर हुए बवाल के बाद कलेक्टर से लेकर एसपी व अन्य आला अधिकारियों की टीम पहुँची, जहाँ पूरे मामले में जानकारी लेने के बाद छात्राओं की बात को मानते हुए कैम्पस में वापस मंदिर करने की बात कही गई।
विज्ञापन
छात्राओं से कराया गया प्राण प्रतिष्ठा
भगवान की मूर्ति को वापस कैम्पस में हिन्दू संगठन ने वापस से वहां की पढ़ने वाली छात्राओं के हाथ से ही प्राण प्रतिष्ठा कराया गया, साथ ही सभी छात्राओं को 300 के लगभग भगवान शिव के मूर्ति को भी दिया गया।
हटाया जाएगे प्राचार्या स्वर्णलता पीटर व उप प्राचार्या
इस पूरे मामले के बाद ऐसा बताया जा रहा है कि प्राचार्या व उप प्राचार्या की लापरवाही के चलते उन्हें जल्द ही हटाये जाने की बात भी सामने आ रही है, जहां आला अधिकारियों ने इस बात को भी कहा है कि हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले इन दोनों को जल्द ही हटाया जाएगा।