{"_id":"648ab225b0bffce5b603d6e3","slug":"police-was-informed-after-10-day-old-body-was-seen-floating-in-river-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: नदी में तैरते मिले शव से इलाके में हड़कंप, लोगों ने पुलिस को दी सूचना; डेड बॉडी को पहचानना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: नदी में तैरते मिले शव से इलाके में हड़कंप, लोगों ने पुलिस को दी सूचना; डेड बॉडी को पहचानना मुश्किल
Thu, 15 Jun 2023 12:12 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:12 PM IST
सार
10 दिन पुराना शव नदी में तैरता हुआ दिखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। वार्ड के लोगों ने पुलिस को बताया कि एक शव नदी के ऊपर तैर रहा है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर में इंद्रावती नदी में शव को तैरता देख आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया गया। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन
मामले के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि बुधवार की दोपहर को मेटगुडा इंद्रावती नदी में मोहल्ले के लोगों ने शव को पानी में तैरता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला और इसके बाद उसकी पहचान कराई गई।
विज्ञापन
लेकिन किसी ने भी शव को नहीं पहचान पाया। 10 से 12 दिन पुराना होने के कारण शव पहचान में नहीं आ पा रहा था। पुलिस ने आसपास के थानों के साथ ही अपने क्षेत्र से गुम हुए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने शव को 4 दिनों के लिए मेकाज के पीएम घर में रखवा कर परिजनों की तलाश कर रही है। अगर शव का कोई भी परिजन नहीं मिलता है तो उसे निगम को सौंपते हुए उसका अंतिम संस्कार उन्ही के द्वारा करवा दिया जायेगा।
विज्ञापन