फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Police started checking campaign issued challan of many vehicles in Jagdalpur

Jagdalpur: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, कई वाहनों का काटा चालान, शराब पीकर वाहन न चलाने की दी हिदायत

Mon, 15 Jan 2024 02:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 02:32 PM IST
सार

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के छह मामले 185 एमवी एक्ट तथा 26 मामले एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई किया गया, जिनसे 11,500 रुपये का शुल्क वसूला गया। 

विज्ञापन
Police started checking campaign issued challan of many vehicles in Jagdalpur
पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर शहर में लगातार शराबियों के द्वारा शराब के नशे में मनमाने रूप से अपनी वाहनों को रफ्तार से भागने के साथ ही नियमों का पालन ना करता देख पुलिस विभाग के ओर से कार्रवाई की गई है। इस दौरान पकड़े गए सभी वाहन चालकों को थाने लाया गया। 

विज्ञापन

 

दरअसल शहर के अलग-अलग चौक चौराहों से चार पहिया/दुपहिया वाहन चालकों के द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन न कर वाहन चलाया जा रहा था। जिस पर पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के आदेश पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए टीम बनाया गया, टीम के द्वारा शहर के कुल 32 चारपहिया/दुपहिया वाहन के चालकों द्वारा रोड में शराब पीकर वाहन चलाने, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने, बिना लाइसेंस के वाहन चलाने, बिना इंश्योरेंस के वाहन चालको के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही किया गया।  

विज्ञापन

 

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के छह मामले 185 एमवी एक्ट तथा 26 मामले एमवी एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई किया गया, जिनसे 11,500 रुपये का शुल्क वसूला गया, साथ ही साथ अधिक आवाज निकालने वाले 20 से अधिक दुपहिया वाहनों के साइलेंसर को मौके पर निकलवाने की कार्रवाई की गई और यातायात नियमों के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed