फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   piece of land killed a relationship elder brother killed younger brother in Jagdalpur

Jagdalpur: जमीन के टुकड़े ने रिश्ते का किया कत्ल, बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 May 2024 07:23 PM IST
सार

कोंडागांव जिले के तहत आने वाले विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए हुए विवाद में छोटे भाई के सीने में कुल्हाड़ी मार दिया। घटना में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
piece of land killed a relationship elder brother killed younger brother in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के तहत आने वाले विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने जमीन के छोटे से टुकड़े के लिए हुए विवाद में छोटे भाई के सीने में कुल्हाड़ी मार दिया। घटना में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

विश्रामपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि 12 मई को प्रार्थीया मनेशबती मरकाम पति रामलाल मरकाम 32 वर्ष निवासी खजरावंड स्कूलपारा ने थाने आकर मामला दर्ज कराया कि सुबह 9 बजे खेत में वह काम कर रही थी, उसी दौरान पड़ोसी ने उसे बताया कि तुम्हारे पति रामलाल और जेठ शिव प्रसाद के बीच जमीन की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा है।  

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी लगते ही जब महिला घर पहुंची तो देखा की जेठ शिवप्रसाद ने जमीन की बात को लेकर रामलाल मरकाम के सीने में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर आरोपी शिव प्रसाद 40 वर्ष के खिलाफ धारा 302 भादवि का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed