फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Newlyweds commit suicide three months after marriage

Jagdalpur: शादी के तीन महीने के बाद नवविवाहित ने कर ली आत्महत्या, परिजनों ने जान देने के पीछे बताई यह वजह

Sun, 21 Sep 2025 11:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Sep 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Newlyweds commit suicide three months after marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोंडागांव जिले के माकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मिरमिण्डा में तीन माह पहले शादी करके आई नवविवाहित ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया, इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतिका के परिजनों के रिपोर्ट के आधार पर युवती के पति को गिरफ्तार कर लिया, जहां से उसे न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन


माकड़ी थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि राधेश्याम चौहान अपनी पत्नी रूचिता चौहान को 3 माह पहले ही शादी करके घर लेकर आया हुआ था, जहां दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर रुचिता के द्वारा जहर निगल लिया, पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान युवती की मृत्यु हो गई, मृतका के मायके वालों ने पति राधेश्याम चौहान द्वारा शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर उसे शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात कही। इस मामले में मृतका के परिजन रेणुका नायक (24 वर्ष) निवासी कासोली थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा छग ने लिखित आवेदन देते हुए बताया कि मृतका के पति के द्वारा उसे आये दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। इससे परेशान होकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed