फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Newborn baby found in the forest child taken to hospital in Jagdalpur

Jagdalpur: जंगल में मिला नवजात शिशु, बच्चे को पहुंचाया गया अस्पताल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 16 Jan 2024 03:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 Jan 2024 03:44 PM IST
सार

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि, डॉक्टर का कहना था कि बच्चा पूरी तरह से ठीक होने के साथ ही सकुशल है, पुलिस टीम बच्चे के परिजनों की पतासाजी करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
Newborn baby found in the forest child taken to hospital in Jagdalpur
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के सुरडोंगर स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के समीप सड़क के किनारे मंगलवार सुबह कटीली झाड़ियों में अज्ञात नवजात शिशु देखा गया, जिसके बाद बच्चे की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोगों ने बच्चे को सुरक्षित निकाला और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन

 

वहीं केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने फौरन मौके पर पहुंच नवजात शिशु को केशकाल अस्पताल पहुंचाया, खुशी की बात यह है कि बच्चा सकुशल है, लेकिन झाड़ियों में पड़े रहने के कारण उसे चींटियों ने काटा है, जिससे उसके शरीर पर कुछ घाव हैं। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि, डॉक्टर का कहना था कि बच्चा पूरी तरह से ठीक होने के साथ ही सकुशल है, पुलिस टीम बच्चे के परिजनों की पतासाजी करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed